Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के किसी भी इलाके में बादलों की आवाजाही या बारिश की संभावन नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते सर्दी का एहसास हो सकता है। हालांकि दिवाली के बाद यानी नवंबर महीना शुरू होते ही प्रदेश में हल्की  ठंड पड़नी शुरू हो सकती है। कुछ ही दिनों में यह जोर पकड़ने लगेगी। बीते दिन राज्य का मौसम शुष्क रहा. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया।