ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीती रात केरल के कासरगोड जिले में नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान दर्दनाक हादसे में 154 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से 8 की हालत गंभीर है। पुलिस का अनुमान है कि वीरकावु मंदिर के पास आतिशबाजी स्टोरेज में आग लगने के बाद यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई।kerala 2 1730168026 आतिशबाजी में 154 घायल, कई गंभीर Rajasthan News Portal देश

इस दौरान दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में ले जाया गया। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। केरल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर उत्सव के दो आयोजकों को हिरासत में लिया गया है। कासरगोड जिला कलेक्टर ने पुष्टि की है कि आतिशबाजी के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी।


Share This News