ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 17 बीकानेर में मिले पेपर की खरीद-बिक्री और लीक मामला, 9 हिरासत में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में 9 संदिग्ध हिरासत में लिये गए है। ईओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर जिले के नौ स्थानों पर छापेमारी की और नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये कार्रवाई पेपर खरीद-फरोख्त और लीक से जुड़े महत्वपूर्ण सुरागों के बाद की गई है। 

जानकारी के अनुसार बीकानेर में ईओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एसओजी लगातार छानबीन में जुटी हुई थी। हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर एसओजी ने बीकानेर में नौ जगहों पर छापेमारी की है।

नौ संदिग्धों को पकड़ा। संदिग्धों के पास से पेपर की खरीद-बिक्री और लीक से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जयपुर ले जाया गया है। संदिग्धों से पूछताछ के बाद एसओजी के अधिकारियोंने उम्मीद जताई है कि पेपर लीक कांड के बड़े मास्टरमाइंड तक पहुंचने में मदद मिलेगी। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह कई अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी सक्रिय रहा है।


Share This News