ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20201004 005550 10 अब भीषण सर्दी के लिए रहे तैयार Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। मौसम विभाग ने भीषण सर्दी की चेतावनी दी है। विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। देश में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके चलते कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है।
अगले दो दिन बारिश की संभावना
इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और बिहार में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई जा रही है। 27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
हिमस्खलन और भूस्खलन की आशंका है। भारी हिमपात के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।


Share This News