ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
FB IMG 16080057817187247 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी यह सौगात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों के कल्याण के लिए पत्रकार सम्मान योजना की राशि को 10 हजार रूपये करने, सभी प्रमुख गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली राशि को 1 लाख रूपये से बढ़ाकर 2 लाख रूपये करने एवं गैर अधिस्वीकृत संवैतनिक पत्रकारों को भी मेडिकल डायरी की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने पत्रकारों और साहित्यकारों को देय विभिन्न आर्थिक सहायता राशियों में बढ़ोत्तरी की है। उन्होंने बताया कि राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली सम्मान राशि को भी दुगना कर दिया गया है। अब 5 हजार रूपये के स्थान पर 10 हजार रूपये प्रतिमाह सम्मान राशि प्रदान की जायेगी। 


Share This News