ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 79 कार्तिक मास के साथ ही शरद ऋतु शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। कार्तिक मास लगने के साथ ही शरद ऋतु का आगाज शुरू हो गया है। राजस्थान की हवाओं में गुलाबी सर्दी घुलने लगी है। मौसम की बात करें तो प्रदेश के न्यूनतम तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है। माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। इसके साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की आवक शुरू हो गई है। राजधानी में यहां गर्म कपड़ों के लिए तिब्बती बाजार लगना शुरू हो गया है। हालांकि दिन में हल्की तपिश का अहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के आखिर तक तापमान में और तेजी से गिरावट शुरू होगी। विभाग ने इस बार भीषण सर्दी पड़ने की बात कही है।


Share This News