ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 78 साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की जयंती पर दो दिवसीय समारोह 21-22 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20241018 WA0161 साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की जयंती पर दो दिवसीय समारोह 21-22 को Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।
साहित्यकार श्री लक्ष्मीनारायण रंगा की 93वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय जयंती समारोह का आयेाजन आगामी 21 व 22 अक्टूबर 2024 वार सोमवार मंगलवार को प्रज्ञालय संस्था द्वारा आयेाजित किया जाएगा।
प्रज्ञालय के प्रतिनिधि शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि लक्ष्मीनारायण रंगा की जयंती समारोह के प्रथम दिन 21 अक्टूबर सोमवार ‘‘पुस्तक-संस्कृति’’ को समर्पित होगा जिसके तहत कीर्तिशेष रंगा की वर्ष 1960 से लेकर वर्ष 2024 तक प्रकाशित पुस्तकों एवं अप्रकाशित साहित्य की प्रदर्शनी खासतौर से बालक-बालिकाओं एवं युवा पीढ़ी के लिए समर्पित होगी।

पुस्तक प्रदर्शनी नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में अवलोकनार्थ लगाई जाएगी। जयंती समारोह के बारे में बताते हुए वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि जयंती के प्रथम दिवस ही बालक-बालिकाओं को बाल साहित्य निःशुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि बालकों में पठन अभिरूचि जाग्रत तो हो साथ ही पाठक-संस्कृति को भी बल मिलेगा।


कार्यक्रम के प्रभारी हरिनारायण आचार्य एवं कवि गिरिराज पारीक ने बताया कि कीर्तिशेष रंगा के दो दिवसीय जयंती समारोह के दूसरे दिन 22 अक्टूबर वार मंगलवार को रंगा की स्मृति में पौधारोपण, गायों को गुड़-चारा खिलाया जाएगा, साथ-साथ विशेष तौर से कैंसर पीड़ित भाई-बहनों को पी.बी.एम. अस्पताल परिसर में भोजन करवाया जाएगा।


Share This News