ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 3 शुक्रवार को आएंगे शिक्षा मंत्री श्रीमदन दिलावर, इन मंत्रियों के दौरे प्रस्तावित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर शुक्रवार सायं 6 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे। श्री दिलावर शनिवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। तत्पश्चात शनिवार सायं 5 बजे बीकानेर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

शनिवार को आएंगे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री*

बीकानेर। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी 5 अक्टूबर को प्रातः 10.45 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री चौधरी शनिवार को ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीएसएफ और गांधी इंस्टीट्यूशनल फॉरेस्ट डूंगर कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। वे चौधरी चरण सिंह गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे और यहां विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। वेटरनरी विश्वविद्यालय और डाबला तालाब पर जनसभा में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात कतरियासर में जसनाथ जी के मेले में शिरकत करेंगे। श्री चौधरी रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी रविवार प्रातः 9 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर मुक्तिधाम मुकाम जाएंगे। यहां से प्रातः 11:30 बजे नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

*राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष शुक्रवार को आएंगे बीकानेर*

बीकानेर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री एम. वेंकटेसन शुक्रवार रात्रि 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। 

आयोग अध्यक्ष शनिवार को प्रातः 10 बजे सफाई कर्मचारी कॉलोनियों का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 12 बजे नगर निगम आयुक्त एवं अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आयोग अध्यक्ष दोपहर 3 बजे जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करने के बाद रविवार प्रातः 6 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share This News