ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 2 लूणकरनसर के 5 गांवों में ट्यूबवैल निर्माण के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपए मंजूर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के प्रयासों से राशि हुई स्वीकृत,  शीघ्र बनाए जाएंगे ट्यूबवैल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से लूणकरनसर विधानसभा के खारड़ा, कतरियासर, डांडूसर, राजपुरा हुडान, शेरपुरा गांव के ढाणी खोडा में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।


गोदारा ने बताया कि इन गांवों में ग्रामीणों के लिए पेयजल सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के तहत कुल पांच नए ट्यूबवेल की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। इन गांवों के निवासियों की मांग के मद्देनजर सुचारू पेयजल आपूर्ति हो, इस दिशा में विशेष प्रयास कर यह स्वीकृतियां जारी करवाई गई।

उन्होंने बताया कि खारड़ा में 29.99 लाख रुपए की स्वीकृति से नए ट्यूबवेल का निर्माण करवा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। शेरपुरा के ढाणी खोडा में 25.72 लाख रुपए की स्वीकृति नये ट्यूबवेल निर्माण के लिए जारी की गई है। इसी प्रकार राजपुरा हुडान के लिए 26.26 लाख रुपए, कतरियासर में 29.95 लाख तथा डांडूसर गांव में ट्यूबवेल निर्माण हेतु 29.91 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ करवा कर आमजन को पेयजल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।


Share This News