ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 स्वास्थ्य पर परिचर्चा आज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर और रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के सहयोग से एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 को सायं 7:30 बजे से उत्सव रेस्टोरेन्ट, रानी बाजार में आयोजित होगा।

IMG 20240922 WA0189 स्वास्थ्य पर परिचर्चा आज Rajasthan News Portal राजस्थान

इस बारे में नारायण हॉस्पिटल के डिप्टी मैनेजर आशीष शर्मा ने बताया कि इस स्वास्थ्य परिचर्चा का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से अवगत कराना और उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। इस स्वास्थ्य परिचर्चा का उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से अवगत कराना और उन्हें विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से गठिया रोग के विशेषज्ञ डॉ. राहुल जैन और मस्तिष्क एवं तंत्रिका रोग के कंसलटेंट डॉ. वैभव माथुर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। दोनों विशेषज्ञ अपने-अपने क्षेत्र में उच्चतम मानकों के अनुसार काम कर रहे हैं और उनकी विशेषज्ञता से इस कार्यक्रम को विशेष रूप से लाभदायक बनाने की उम्मीद है।

रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के अध्यक्ष सीएस गिरिराज जोशी, सचिव नवरतन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीलाल चांडक आईपीपी ऋषि आचार्य, रोटेरियन आशीष शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में भाग लें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। उनका मानना है कि इस तरह के आयोजनों से समुदाय में स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान का प्रसार होता है और लोग अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं। यह स्वास्थ्य परिचर्चा न केवल बीकानेर के निवासियों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है।


Share This News