ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 10 सोने के बिस्किट के व्यापार के नाम पर 50 लाख का लगाया चूना Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में सोने के बिस्किट का व्यापार करने के नाम पर 50 लाख का चूना लगाने का मामला सामने आया है। मुक्ताप्रसाद थाने में गुरूद्धारा कॉलोनी लालगढ़ रोड़ पर रहने वाले हसली अली पुत्र यासीन खां ने रिको पांच नम्बर रोड़ पर रहने वाले मो. आरिफ पुत्र अलादीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है।

इस बारे में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित से उसकी जान पहचान है। जिसके चलते आरोपित ने उसे कहा कि दोनो मिलकर सोने के बिस्किट का व्यापार करते है। सऊदी अरब से बिस्किट लेकर आएंगे और यहां पर अच्छा मुनाफा कमा लेंगे। प्रार्थी आरोपित की बातों में आ गया। प्रार्थी ने सोने के बिस्किट का व्यापार करने के नाम पर 50 लाख रूपए उसे दे दिए। प्रार्थी ने बताया कि इसके बाद आरोपित ना तो उसे व्यापार में लाभ दे रहा है ओर ना पैसे वापस लौटा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News