ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240926 154448 बच्चा नहीं, तो शादी भी नहीं, अनूठी परम्परा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान । लिव इन रिलेशन में रहने वाले जोड़ों को आज भी हमारे समाज में अलग नजर से देखा जाता है। इस बीच यदि लड़की शादी से पहले मां बन जाए तो फिर और भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है। ऐसा होने लड़की और उसके परिवार को बदनामी का डर सताने लगता है। राजस्थान में एक ऐस गांव हैं और समाज है, जहां शादी के लिए लड़की का मां बनना जरूरी है तो शायद आप भरोसा न करें। लेकिन, यह एकदम सही है। इस समाज की लड़कियां अपने लिए लड़का खुद देखती हैं और उनके साथ रहती हैं। इस दौरान वह जब चाहें अपना पार्टनर बदल सकती हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त भी है। आइए, अब इस समाज के बारे में जानते हैं। 

गरासिया जनताजाति में महिलाओं और लड़कियों को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार है। लड़की को किसके साथ रहना है, इसका फैसला वह खुद करती है। परिवार या समाज के लोग इसमें दखल नहीं देते हैं। साथ रहने वाला जोड़ा तभी शादी करता है जब लड़की मां बन जाती है। इससे पहले लड़की चाहे तो अपना लिव इन पार्टनर बदल भी सकती है।  

लोकप्रिय गौर मेला

गरासिया जनजाति के लोग हर साल गौर मेले का आयोजन करते हैं। इसमें समाज के अधिकतर लोग शामिल होते हैं। इस मेले में लड़का-लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं और एक साथ रहने के लिए चले जाते हैं। दोनों के लौटकर आने पर लड़के के परिजन लड़की वालों को कुछ रुपये देते हैं। अगर, दोनों अब भी साथ रहना चाहते हैं तो वे ऐसा करते हैं, नहीं तो मेले में लड़की अपना पार्टनर बल सकती है। लेकिन, लिव इन में रहने के दौरान लड़की मां बन जाती है तो जोड़े की शादी करा दी जाती है। इस समाज के शादी के लिए सबसे बड़ी शर्त लड़की का मां बनना ही है। ऐसा नहीं होने पर वह जब तक चाहे मेले में अपना पार्टनर बदल सकती है।  


Share This News