ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20240905 190747 बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव मनाया Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर । गुरुवार को रोशनी घर चौराहे से आगे मार्ग पर स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर प्रांगण में मित्र एकता सेवा समिति द्वारा रामदेव जी का जन्मोत्सव उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। समिति के अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि सभी बाबा के भक्तों ने विधिवत पूजा अर्चना की तत्पश्चात लोकदेवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर केक काटकर जन्मदिन की एक दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, भजन गायक कलाकार नारायण बिहाणी, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाहुजा, आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता एनडी कादरी, गायक कलाकार राजेंद्र बोथरा , सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, मोहम्मद जब्बार, शाकिर हुसैन चौपदार, त्रिलोक सिंह चौहान, जगदीश टाक, देवेश भाटी सहित सेवा समिति के सभी भक्तों ने ने प्रसाद वितरित कर बाबा की जन्मदिन की खुशियां मनाई।


सुशील यादव ने बाबा के जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि बाबा रामदेव जी की जयंती पूरे भारतवर्ष में धूम धाम मनाई जा रही है। पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने विचार रखे। भजन गायक नारायण बिहाणी , गायक राजेन्द्र बोथरा, अनिल पाहुजा एवं सैय्यद अख्तर ने बाबा के भजन सुनाए। मंदिर के संस्थापक दुष्यंत गहलोत, बजरंग लाल गहलोत, शालिनी गहलोत एवं धुरेनद्र सिंह गहलोत ने सभी भक्तजनों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News