ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 9 उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे जाखड़, पुनः कार्यभार किया ग्रहण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240903 201242 उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे जाखड़, पुनः कार्यभार किया ग्रहण Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। आरसीडीएफ के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक। नोपाराम जाखड़ उरमूल डेयरी के चैयरमेन बने रहेंगे। राजस्थान हाई कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद जाखड़ पुनः उरमूल डेयरी के चैयरमेन पद पर बरकरार रहेंगे। आज उन्होंने डेयरी चैयरमेन पद पर फिर से ज्वाइन कर लिया। उनके कार्यभार सम्भालने के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।

गत 12 अगस्त को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) सुषमा अरोड़ा ने नोपाराम जाखड़ को निर्योग्य घोषित किया था, जिसके खिलाफ उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपना पक्ष रखा था।राजस्थान हाईकोर्ट ने आरसीडीएफ के 12 अगस्त के फैसले के खिलाफ स्थगन आदेश दे दिया। स्थगन आदेश की सूचना यहां मिलते ही जाखड़ समर्थकों में प्रसन्नता फैल गई।

उल्लेखनीय है कि जाखड़ के खिलाफ बंशीलाल ने दो से अधिक संतान होने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2021 में आरसीडीएफ में वाद दायर करवाया था। गत 12 अगस्त को आरसीडीएफ की एमडी के एकतरफा फैसले के खिलाफ नोपाराम जाखड़ ने हाईकोर्ट में अपील की और उन्हें सुनवाई का मौका देने की बात कही। उनके पक्ष को सुनने के बाद ही स्टे ऑर्डर जारी किया गया है।


Share This News