ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240903 192436 बीकानेर में पानी ही पानी, इन इलाकों में भराव अधिक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240903 195529 बीकानेर में पानी ही पानी, इन इलाकों में भराव अधिक Rajasthan News Portal राजस्थान
Old ginnani bikaner

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर बीकानेर में शाम करीब सवा चार बजे शुरू हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। मंगलवार को आधे घंटे से अधिक समय की बारिश से जूनागढ़ से नगर निगम जाने वाली सड़क पर कई फ़ीट पानी आ गया। हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। आज दोपहर को घनघोर घटाएं उमड़ने लगी। बीकानेर मे कही तेज़ मूसलाधार तो कही मध्यम बारिश हुई। बीकानेर के रेलवे स्टेशन, कोटगेट फाटक से लेकर केईएम रोड , चौतीना कुआं सूरसागर तालाब सहित अन्य इलाकों में पानी भरा है। बारिश के दौरान दाऊजी मंदिर, तेलीवाड़ा, आकाश नदी, आचार्य चौक, ठंथेरा बाज़ार , गंगाशहर, भीनासर सहित कॉलोनियों व अन्य इलाकों में पानी का बहाव देखा गया। बीकानेर के पंचशती सर्कल के अलावा बीकानेर के लाइन पुलिस, गजनेर रोड, गिन्नानी, जूनागढ़ रोड सूरसागर, नगर निगम, रावतों व मेहरो का मोहल्ला सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया। बारिश के साथ ही इन इलाकों में बिजली बंद है।


Share This News