ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20200827 004731 9 कर सलाहकारों और व्यापारियों की बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज़। आज बीकानेर में कमिश्नर वी.के.तिवारी जोधपुर एवं अतिरिक्त आयुक्त जे.पी. तलानिया के सान्निध्य में आयकर कार्यालय बीकानेर में बीकानेर व्यापार उधोग मण्डल एवं कर सलाहकार एसोसिएशन की बैठक सम्पन हुई । मीटिंग को सम्बोधित करते हुए आयकर आयुक्त ने कहा विभाग का उद्देश्य आप लोगो के साथ संवाद कर आपसी विश्वास के साथ सरकार द्वारा जारी स्किमो को करदाताओं तक पहुचना है । उन्होंने विवाद से विश्वाश स्किम के बारे में विस्तृत से बताया उन्होंने कहा ऐसी स्किम उन सभी करदाताओं के लिए लाभदायी है जिनकी अपील आयकर विभाग, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में चल रही है इस स्कीम का फायदा ले सकते है । यदि कोई करदाता इस स्कीम में शामिल होता है तो विभाग द्वारा निकाली गई ब्याज व पेनल्टी पर शत प्रतिशत माफ़ी दी जायेगी | साथ ही कमिश्नर द्वारा सभी उद्यमी व व्यापारी से स्कीम का अधिकाधिक प्रचार करने का आव्हान किया गया | इस मीटिंग में बीकानेर जिला उधोग संघ के अद्यक्ष डी.पी.पचीसिया, व्यापार उद्योग मण्डल सरंक्षक परिषद के अद्यक्ष अन्तवीर जैन, वीरेंद्र किराड़ू, नरेश मित्तल, रवि पुरोहित, दिलीप रंगा, किशन मूंधड़ा, कर सलाहकार संघ के अद्यक्ष जे.ड़ी.चुरा, सचिव गणेश शर्मा, एडवोकेट सुरेश ओझा, एडवोकेट दीपक व्यास, सी ए माणक कोचर, बी. जी. देया जी, एडवोकेट मोहनलाल आचार्य, सी ए चाणक्य चुरा व अन्य उद्यमी व व्यापारियों ने भाग लिया | मीटिंग में कर सलाहकारों व व्यापारीयो ने 31 दिसम्बर स्किम की तारीख को कोरोनो के कारण आगे बढ़ाने की मांग की ।


Share This News