ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240828 WA0210 scaled बीजेपी : प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लिया संकल्प Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर रानीबाजर मंडल की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला मंत्री मनीष सोनी की उपस्थित में मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओ को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा

बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं इसके लिए हर मंडल पर एक संयोजक व दो सह संयोजको को नियुक्त किया जा चुका है 1 सितंबर से पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधिवत इस अभियान की शुरुआत होगी फिर प्रदेश में 2 सितम्बर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रदेश में इस अभियान की शुरुवात की जाएगी सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिए गए नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल, नमो ऐप व क्यू आर कोड के माध्यम से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा।


जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने मंडल में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है हमें लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, जो विरोधी है उसका भी बांह फैलाकर स्वागत करना है हमें अपने मतदाताओं और विरोधियों दोनों को पार्टी का सदस्य बनाना है जो एक बार भाजपा का सदस्य बन जाएगा वह पार्टी के लिए लगातार काम करेगा क्योंकि भाजपा का सदस्य किसी भी काम को मिशन के रूप मे काम करता है यह अभियान सर्वसमावेशी भी होगा जिसमें समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।

शहर जिला मंत्री मनीष सोनी ने कहा बीकानेर जिले को सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाला जिला बनाना है उसके लिए शुरुवात मंडल से होगी मंडल कार्यकर्ताओ को लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बनाने होंगे। मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग से सभी का आभार व्यक्त किया। आज की बैठक में मंडल के संयोजक पुखराज स्वामी, सहसंयोजक अरुण सोलंकी, ज्योति विजय वर्गीय,पुनित शर्मा, जमनलाल गजरा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष कुणाल लिखा, बाबूलाल उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, निशांत गौड़, प्रदीप महर्षि, गोपाल मारू, ज्योति चांगरा, आनंद कुमार शुक्ला, राजकुमार भाटिया, विष्णु स्वामी, पंकज सुथार, किशन कुमार प्रजापत, सुरेश कुमार छिपा, दिनेश भटनागर, बंशीधर शर्मा, रितेश शर्मा, रौनक शर्मा, मुकेश भदानी, सुरेश कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, प्रिया गढ़वाली, सोमेश शर्मा, सुबोध शर्मा, मुकेश सैनी, आनंद शुक्ला, घनश्याम शर्मा, पवन शर्मा, अनिल शर्मा, अतुल शर्मा, जयेश शर्मा, अशोक शर्मा, विमल पारीक, किशन जोशी, महावीर जैन, कानाराम तंवर, शुभ्रत पांडे, मनोज कुमार, शशांक गंगल सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा लालगढ़ मंडल सदस्यता कार्यशाला
बीकानेर। भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता और प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भाजपा लालगढ़ मंडल की कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष विनोद करोल की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय ने अभियान की रूपरेखा और विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए आमजन को अधिकाधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया।

IMG 20240827 WA0319 बीजेपी : प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लिया संकल्प Rajasthan News Portal राजस्थान

मंडल अध्यक्ष विनोद करोल ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संगठन सदस्य बनाने का संकल्प लिया।

कार्यशाला में सदस्यता अभियान मंडल संयोजक धर्मपाल डूडी ,फारुख चौहान, विश्वजीत सिंह पंवार,सोहनलाल प्रजापत, मांगीलाल,अनूप गहलोत, मधुसूदन शर्मा, मालम सिंह मांगलिया, मुकेश रामावत, रमेश पारीक, भगवान भाटी, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News