ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 82 कॉन्स्टेबल की पत्नी ने आत्मदाह की चेतावनी दी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल बैरवा के आत्महत्या प्रकरण में अब उनकी पत्नी मीना देवी ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। मीना देवी अन्य परिजनों के साथ पिछले 5 दिन से एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठी है। उन्होंने धरना स्थल पर एलान किया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह धरना स्थल पर ही आत्मदाह करेगी। मीना देवी के समर्थन में विपक्ष भी एकजुट होता नजर आ रहा है।

कांग्रेस नेताओं के बाद सोमवार को धरना स्थल पर सांसद व आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल भी पहुंच गए। बेनीवाल ने कहा कि मृतक बाबूलाल बैरवा ने अपने सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा था कि मुझे और मेरे परिवार को आप न्याय दिलाना। इतनी स्पष्ट बात लिखने के बाद भी बैरवा समाज से आने वाले उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा यहां नहीं आए।


Share This News