ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 3 बीकानेर में आज यहां हुआ पौधरोपण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आज कई स्थानों पर पौधरोपण हुए। बीकानेर सेवा योजना एवं ग्रूप ऑफ़ भगवत सिंह क़े सयुंक्त तत्वाधान में जय नारायण व्यास कॉलोनी क़े सेक्टर दो स्थित शहीद भगवत सिँह पार्क में संघन वृक्षारोपण पौधे को पेड बनाने क़े संकल्प क़े साथ किया गया। बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि इससे पूर्व भी हमारी संस्था द्वारा इन तीन महीनो में 165 पौधे बीकानेर क़े महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर, गवरा दादी श्मशान भूमि, सरे नत्थानिया गोचर क्षेत्र, कालीजी मंदिर पार्क आदि स्थानों पर लगाये जा चुके हैँ 

IMG 20240804 WA0173 बीकानेर में आज यहां हुआ पौधरोपण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

त्रिलोक बिस्सा, पवन राठी, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, सीमा पारीक,क़े सी ओझा,हीरालाल सारस्वत, अमन चौहान, आदित्य चौहान, रामलाल पवार, रामकुमार ओझा, राजेंद्र चांडक, जुगल ओझा, राधा श्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, छोटूलाल चुरा, हरी प्रसाद ओझा, रामेश्वर लाल बाना, हेमंत सोनी, दीपिका तवर, खनक देवड़ा, गुनगुन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर दोनों संस्थाओ क़े पदाधिकारियों द्वारा निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाने पर पर्यावरण प्रेमी भाई कुणाल मित्तल का आभार व्यक्त किया गया ।

हरियाली अमावस्या” पर लगाये 201 पौधे

सुजानदेसर गोचर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा आज बारह ज्योर्तिलिंग महादेव मंदिर के पास सुजानदेसर गोचर में “हरियाली अमावस्या” के उपलक्ष में आयोजित “पौधारोपण कार्यक्रम”में बड़, अशोक, नीम सहजना आदि के 201 पौधे लगाए गये।

IMG 20240804 WA0490 बीकानेर में आज यहां हुआ पौधरोपण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

समिति के सीताराम कच्छावा ने बताया कि राष्ट्रीय संत श्री श्री 108 श्री अखिल भारतीय महामंडलेश्वर श्री सरजू दास जी महा-त्यागी जी महाराज पीठाधीश्वर श्री राम झरोखा कैलाश धाम आश्रम के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकानेर( पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास थे, विशिष्ट अतिथि पर्यावरण-विद श्री अभिमन्यु सिंह थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण गौ संवर्धन समिति के अध्यक्ष श्री बंशीलाल तंवर ने की।

संत श्री सरजूदास जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष लगाना हमारी संस्कृति है आज दोस्ती का दिन भी है तो हमें पेड़ों के साथ दोस्ती करनी चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
विधायक श्री जेठानंद व्यास ने इस अवसर पर कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के “एक पेड़ मां के नाम”
तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा-अभियान”से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के कार्यकर्ताओं तथा पर्यावरण प्रेमियों ने बड़ी संख्या में सपरिवार भाग लिया तथा
“आओ मिलकर पेड़ लगाए,गोचर को हरा भरा बनाएं”
” पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ,धरती को सुंदर बनाओ”
“हर हर महादेव” आदि नारे लगाते हुए पौधरोपण किया तथा गोचर को गुंजायमान कर दिया।

समिति के सदस्यों ने गोचर में हज़ारों पेड़ लगाने के लिए एस.टी.पी. के शोधित पानी की 6 इंच की पाइपलाइन बिछाने एवं गोचर में ट्यूबवेल खुदवाने का निवेदन किया इस पर विधायक श्री जेठानंद व्यास ने पर्यावरण के साथ साथ आस-पास के निवासियों के लिए ट्यूबवेल खुदवाने की घोषणा की।

इस अवसर पर अतिथियों ने समिति के समर्पित कार्यकर्ता श्री बाबूलाल गहलोत तथा श्री श्यामलाल गहलोत का साफा पहनकर तथा दुपट्टा उठाकर सम्मान किया।

अतिथियों का स्वागत समिति के श्यामलाल गहलोत, बाबूलाल गहलोत, भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन अध्यक्ष इंद्रचंद कच्छावा, लखुराम गहलोत, सुरेश सोलंकी, विजय गहलोत, भवानी गहलोत, ओम प्रकाश कच्छावा, गणेश गहलोत, महेश सांखला, सोम गहलोत,जयशंकर गहलोत ने माल्यार्पण, दुपट्टा ओढा कर तथा साफा पहनाकर किया।


समिति के इन्द्रचंद कच्छावा ने बताया कि इस अवसर पर श्री रतन तंबोली,ज्योतिप्रकाश रंगा,ओम अंकुर दैया,मिलन गहलोत, बसंती सोनी,गायत्री गहलोत,नंदू गहलोत,सत्यनारायण सांखला, सुनील कच्छावा, नथूराम कच्छावा, विनोद महात्मा, शिव प्रकाश सोनी, तरुण सोनी,हेमंत शर्मा, अनिल सोनी, धीरज जैन, बाबूलाल सोनी, अजय कच्छावा,प्रकाशवीर सोनी,शशि दरगड़,कालू मंडल आदि गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।


Share This News