ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211103 181707 1 महिला को लगाया लाखों का चूना, गोस्वामी चौक में दिया चकमा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में ऑनलाइन व ऑफ लाइन ठगी के अलावा चकमा देने वाले शातिर भी सक्रिय है। जेवर चमकाने के नाम पर दो शातिर युवकों ने एक महिला को चूना लगाकर उसकी चार सोने की चूडिय़ां पार कर दी। दोनों युवकों ने महिला का विश्वास जीतने के लिए पहले पीतल, तांबे के बर्तन साफ कर लौटा दिया था। इसके बाद सोने के जेवर पार कर दिए ।घटना कोतवाली थाना इलाके की है।

जहां पर गोस्वामी चौक स्थित एक मकान में पहुंचे दो युवकों ने एक महिला को अपने झांसे में लेकर पहले केमिकल लगाकर पीतल,तांबे के बर्तन साफ किए। उन्होंने कहा कि वे बर्तन व सोने-चांदी का सामान को साफ करने वाला केमिकल बेच रहे हैं। यह सुनकर महिला उनकी बातों में आ गई।

दोनों युवकों ने महिला का विश्वास जीतने के लिए पहले पीतल,तांबे के बर्तन को केमिकल से चमका दिया। इसके बाद महिला दोनों युवकों के झांसे में आकर महिला ने अपने चार सोने की चूडिय़ां भी सफाई करने के लिए दिए। इस दौरान युवकों ने पानी में केमिकल डाला और केमिकल सहित बर्तन को वापस कर बोला कि कुछ देर बाद अपनी चूडिय़ां निकाल लेना।इसके बाद दोनों व्यक्ति वहां से रफूचक्कर हो गए।

कुछ ही देर बाद जब महिला ने बर्तन को संभाला तो उसमें कुछ नहीं था। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। महिला उनके पीछे भी दौडी लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। अपने साथ हुई ठगी के बारे में महिला ने अपने परिजनों को बताया ‌।महिला के परिजनों कोतवाली थाने में इस ठगी की सूचना दी है। कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।


Share This News