सफाई अभियान लखावत व्यास चौक व धोबीधोरा।

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। प्रदेश भर सहित बीकानेर में भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। शहर के मुख्य मार्ग पर भी कचरे का अम्बार है। नगर निगम कार्रवाई नहीं कर रहा है। आज मित्रता दिवस के उपलक्ष में वार्ड नंबर 51 व 52 के क्षेत्र सूरसागर धोबी धोरा से लेकर लखावत व्यासों के चौक तक सफाई की। स्थानीय युवाओं ने अपने पूरे मोहल्ले गंदगी पड़ी थी उसको एक जगह एकत्रित करके एक मिसाल पेश की। जूनागढ़ मंडल के युवा भाजपा नेता युवराज व्यास, सत्यनारायण आचार्य अभिमन्यु सिंह, एडवोकेट कौशल आचार्य, हेमंत आचार्य, निखिल सिंह भाटी, सुनील सिंह भाटी, करणी सिंह, केशव आचार्य, भवन व्यास, महेश व्यास, विक्रम कांत बंसीवाला, आनंद सिंह पंवार नरसिंह जोशी, पप्पू सिंह राजपुरोहित, केसरी सिंह, नरेंद्र चौधरी, इसके साथ ही स्थानीय मोहल्ले वासी उपस्थित रहे। युवराज व्यास ने सभी मोहल्ले वासियों का आभार जताया।