ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240803 WA0201 जिला कलेक्टर ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर और नगर विकास न्यास अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।


जिला कलेक्टर ने धरणीधर मंदिर परिसर में बनाए गए बरामदे और बाउंड्री कार्य को देखा। वही मंदिर परिसर में बने धरणीधर रंगमंच, खेल मैदान, जनता क्लिनिक और तालाब का अवलोकन किया।

उन्होंने यहां जलदाय विभाग द्वारा बनाई जा रही टंकी को देखा और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष नन्द कुमार आचार्य, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य और दुर्गाशंकर आचार्य मौजूद रहे।


जिला कलेक्टर ने लोडा मोडा बगीची में नवनिर्मित हॉल का जायजा लिया। बगीची परिसर में ऐतिहासिक बावड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान ट्रस्ट के जेपी व्यास मौजूद रहे।


जिला कलेक्टर ने रवींद्र रंगमंच में न्यास द्वारा करवाए गए सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया। पटेल नगर पुलिया के कार्य को देखा और कहा कि यह पुलिया बनने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ, अधिशासी अभियंता वंदना शर्मा,सहायक अभियंता शिवकुमार आदि साथ रहे।


Share This News