ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220511 111942 1 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, अभी तक सर्वाधिक Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240802 WA0245 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, अभी तक सर्वाधिक Rajasthan News Portal राजस्थान
Cm rajasthan bhajanlal sharma

जुलाई में खाद्य निरीक्षण की 29 और नमूनीकरण की हुई 43 कार्यवाहियां
मुख्यमंत्री का संकल्प-प्रदेशवासियों को मिले शुद्ध और मिलावटहीन खाद्य सामग्री

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का संकल्प है कि प्रत्येक प्रदेशवासी को शुद्ध और मिलावटहीन खाद्य सामग्री मिले। इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर में इन निर्देशों की अनुपालना में जुलाई माह में भी सघन कार्यवाहियां हुई।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश गुप्ता ने बताया कि इस दौरान खाद्य निरीक्षण की 29 और नमूनीकरण की 43 कार्यवाहियां की गई। सर्विलेंस के तहत कुल 79 नमूने लिए गए। इनमें से 20 मानक और 7 अशुद्ध पाए गए। अशुद्ध नमूनों में 4 सब स्टेण्डर्ड और 3 अनसेफ थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अब तक की सर्वाधिक राशि है। वहीं तेल, घी और मिर्च जैसे 1 हजार 843 किलो खाद्य पदार्थ सीज किए गए। तेल, मावा, मिर्च, मैदा, पापड़ और रसगुल्ला जैसे 743.2 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट करवाए गए। इन कार्यवाहियों में खाद्य निरीक्षण भानू प्रताप सिंह गहलोत, सुरेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार वर्मा और राकेश कुमार गोदारा ने भागीदारी निभाई।


Share This News