ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240731 WA0281 जिला अस्पताल में पहली बार हुए बच्चेदानी के जटिल ऑपरेशन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका रंगा और टीम ने किए ऑपरेशन। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ऑपरेशन हुई निःशुल्क। एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल में बुधवार को पहली बार वेजाइनल हिस्ट्रिक्टोमी के जटिल ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सहायक आचार्य डॉ. मोनिका रंगा एवं टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

डॉ. मोनिका रंगा ने बताया कि कृष्णा देवी (60 वर्ष) और चंद्रा देवी (65 वर्ष) पिछले तीन साल से यूटेराइन प्रोलेप्स से पीडित थे। इस कारण लगातार पैरों मे दर्द और घाव व इंफेक्शन की शिकायत रहती थी। पिछले महीने इन मरीजों ने अस्पताल के स्त्री रोग आउटडोर मे संपर्क किया तो इन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई और मरीजों को प्रोत्साहित किया गया।

गौरतलब है कि वेजाइना के रास्ते बच्चेदानी को बाहर निकालना एक जटिल ऑपरेशन होता है। जिला अस्पताल में यह इस प्रकार का जटिल ऑपरेशन पहली बार किया गया है।

जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि पिछले छह महीने से अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है और मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे अस्पताल में स्त्रीरोग विभाग में होने वाले मेजर ऑपरेशन और सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और मरीजों को शहर के बीचोंबीच अस्पताल में ही सुविधाओं का लाभ हो रहा है।

प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी ने ऑपरेशन करने वाली पूरी टीम को सफल ऑपरेशन के लिए बधाइयां दी हैं और अस्पताल मे मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर सहयोग करने का विश्वास दिलाया है।

ऑपरेशन में डॉ राजश्री चालिया, डॉ प्रवीण पेंशिया, नर्सिंग ऑफिसर सुशीला, सुदेश, रुपा, सुमन आदि का सहयोग रहा।


Share This News