ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 124 नदी में मिले प्रेमी युगल के शव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। से होकर बह रही गंभीरी व बेडच नदी का संगम शहर के निकट भोईखेड़ा में है यहां एक मंदिर से होकर नदियों के संगम पर सीढ़ियां बनी हुई हैं। बुधवार सुबह लोगों ने यहां एक युवक और युवती का शव तैरते देखा। इसकी सूचना पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भोईखेड़ा वार्ड के पार्षद बालूकिशन भोई ने कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। युगल का एक-एक हाथ कपड़े से साथ बंधा हुआ था। ऐसे में इनके प्रेमी युगल होने और प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नदी के किनारे ही कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी थी जो युवक की बताई गई है। पुलिस ने शहर व आसपास के क्षेत्रों में इसकी शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए। प्राप्त सूचना के आधार पर युवक की शिनाख्त शहर के प्रतापनगर निवासी उदित (19) पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। वहीं युवती भी चित्तौड़गढ़ शहर के सेन्थी में रहने वाली बताई है। सूचना पर युवक के बड़े पिता महेश मौके पर पहुंचे और युवक के शव की शिनाख्त की। 

युवक मंगलवार दोपहर में बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव नदी से निकलवाकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।


Share This News