ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 117 बीकानेर पश्चिम की सड़कों के लिए अतिरिक्त आठ करोड़ आवंटित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास की मांग पर सोमवार को ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर पश्चिम को एक और सौगात दी।

विधायक व्यास ने बताया कि बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने गत दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इसके लिए आग्रह किया था। उन्होंने बताया कि राज्य के इस वर्ष के बजट में सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। लेकिन बीकानेर की सड़कों की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त राशि की जरूरत थी। इसके मध्यनजर मुख्यमंत्री से विधायक ने इस संबंध में मांग रखी। व

िधायक व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए रखा। इसमें बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के लिए 8 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इन सड़कों के प्रस्ताव तैयार करते हुए राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे।


Share This News