ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240729 125712 100 से ज्यादा अवैध ई-रिक्शा जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में अवैध ई रिक्शा पर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश के अजमेर जिले की यातायात पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध रूप से चलने वाले 100 से ज्यादा ई-रिक्शा जब्त किए हैं। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर यातायात इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने अपनी टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया और अवैध रूप से शहर में चलने वाले ई रिक्शा जब्त किए। इसके अलावा पुलिस ने बिना परमिट व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और टेम्पो पर भी कार्रवाई की गई। 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर में यातायात की समस्या को देखते हुए पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है। पुलिस ने किराए पर लेकर ई रिक्शा चलाने वालों के ई रिक्शा को जब्त किया और उनकी आरसी को निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि लोगों ने अपने नाम से कई सारे ई रिक्शा खरीद रखे हैं और उन्हें चलाने के लिए किराए पर दे रखा है।

ये ई रिक्शा शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं, साथ ही इनके कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगड़ती है। इसी को लेकर एसपी ने निर्देश दिए थे, जिस पर यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

अजमेर यातायात कार्यालय में ढाई सौ वाहनों को रखने की जगह है लेकिन इससे अधिक वाहन हो गए हैं, जिससे कार्यालय में जगह कम पड़ रही है। टीआई भीकाराम काला ने कहा कि आने वाले दिनों में बिना परमिट के चलने वाले ऑटो, टेम्पो व सिटी बसों पर भी कार्रवाई करके उन्हें जब्त किया जाएगा। 


Share This News