ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 113 इन जिलों में बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में मानसून पूर्ण सक्रिय है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना है। 29-31 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और कहीं-कहीं मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी राजस्थान में आगामी 5-7 दिन अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के दौसा, कोटा, बारां, बूंदी और पाली जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और मेघगर्जन के साथ  वर्षा होने की संभावना जताई है।


Share This News