ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240728 094218 राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे, देर रात नियुक्ति Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान समेत 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। इनमें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राज्यपाल नियुक्त किए। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया है। हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में 17 अगस्त 1945 को हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व की विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था।


Share This News