ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240726 192908 बीकानेर में 125 हाईटेक मोबाइल बरामद, 32 लाख रुपये के, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

sp बीकानेर में 125 हाईटेक मोबाइल बरामद, 32 लाख रुपये के, पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Press conference sp bikaner

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में 125 हाईटेक मोबाइल जब्त किए गए। जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन एन्टी वायरल अभियान के तहत गुम हुए 125 मोबाइल बरामद किये है। जिनकी अनुमानित लागत 32 लाख रूपये है।

इस बारे में हुई प्रेस कांफ्रेंस में एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज गुम,साइबर सैल तथा पुलिस थानों के द्वारा मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से प्राप्त डिटेल के आधार पर चले इस अभियान के तहत प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी व मध्यप्रदेश से भी बरामदगी की गई है।

एसपी ने बताया कि इन मोबाइलों की बरामदगी 15 दिनों में टीम के द्वारा की गई है। सीईआईआर व गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेस आउट किये गये मोबाइल में साइबर सैल कार्यालय के 57, कोटगेट थाना के 20, साईबर थाने के 13, नयाशहर के 10, श्रीडूंगरगढ़ थाने के 6, एमपी नगर थाना के 5, बीछवाल थाने के 4, लूणकरणसर, कालू, कोलायत के दो दो, बज्जू, नाल, गजनेर व पांचू थाने के एक एक मोबाइल शामिल है। उन्होंने बताया कि मोबाइलों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों व मजदूरों के गुम मोबाइल है।

टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा,सीओ सिटी श्रवणदास,कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा,सीआई साईबर थाना गोविन्द व्यास, साइबर सैल के एएसआई दीपक यादव, दिलीप सिंह, हैड कानि राजू गुर्जर, कानि श्रीराम, गोविन्द सिंह आदि शामिल रहे। एसपी गौतम ने अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है तो वे Ceir.gov.in व Cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। जिसके बाद मिली शिकायत के आधार पर पुलिस उस मोबाइल को ट्रेस करने का प्रयास करेगी। आज करीब चार जनों को एसपी कार्यालय में मोबाइल वापस लौटाएं गये।


Share This News