ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20211103 181707 1 लुटेरी दुल्हन का मामला, माँ बेटी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में लुटेरी दुल्हन के मामले बढ़ रहे है। सामाजिक रस्मों को लोगों ने धंधा बना लिया है। प्रदेश के जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मामले में दो महिलाओं को गिरफ्त में लिया है। शातिर महिलाओं ने शादी रचाकर 24 लाख नकदी और पांच लाख के गहने हड़प कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति के साथ शादी का ढोंग रचकर 24 लाख नकदी और पांच लाख के गहने हड़पकर धोखाधड़ी की गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन के साथ आरोपी उसकी मां को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 4 जून को दिनेश कुमार पुत्र नवाराम जाति माली निवासी भीनमाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी शादी चंदा कुमारी पुत्री रमेश कुमार जाति माली निवासी पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही के साथ हिन्दु रिति-रिवाजोनुसार हुई थी। शादी के नाम पर 24 लाख रुपये और 05 लाख रुपये के गहने दिए। दुल्हन चंदा भीनमाल में दो तीन दिन तक रही फिर यहां से भाग गई। उसके घर जाकर फिर वापस ससुराल ले जाने पर वापस नहीं पहुंची। उसने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये और जेवरात हड़प लिए, जिसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

घटना में शरीक आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर थानाधिकारी बाबूलाल जांगिड़ नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी चंदा कुमारी और पुष्पादेवी को दस्तयाब कर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने घटना का खुलासा किया। आरोपी लुटेरी दुल्हन चंदा कुमारी पत्नी दिनेश कुमार और पुष्पा पत्नी रमेश कुमार माली निवासी रतन सागर पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई व पूछताछ जारी है।


Share This News