Thar पोस्ट न्यूज। एक नाबालिग ने लोकलाज डर से आपबीती किसी को नही बताई। लेकिन हॉस्पिटल जांच में उसने सच बता दिया। राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तबियत खराब होने पर परिजन हॉस्पिटल ले गए। जांच में पता चला कि बेटी गर्भवती है। इसके बाद जब परिवार के द्वारा पूछताछ की गई तो पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसके बाद पीड़िता के पिता ने रूपनगढ़ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच किशनगढ़ ग्रामीण सीओ के द्वारा की जा रही है।