ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240703 WA0236 मदरसे का किया औचक निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कालवा ने बुधवार को जैसलमेर रोड स्थित मदरसा कासिमुल उलूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मदरसे में कार्यरत समस्त पैरा टीचर उपस्थित पाये गये।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों का स्तर कक्षानुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने कार्यरत स्टाफ को विशेष निर्देश प्रदान किये। उन्होंने पुस्तकालय व कम्प्यूटर लैब का भी भौतिक निरीक्षण किया तथा खराब कम्प्यूटर्स को सही करवाने व मदरसा समय सारणी में एक कालांश कम्प्यूटर के लिए आरक्षित रखने के लिए कहा।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा में साफ-सफाई, पुस्तकों को वितरित करने, नियमित गृहकार्य देने व मदरसा बोर्ड द्वारा प्रदत्त पौशाक पहनने संबंधी आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने पैरा टीचर्स को बच्चों की आधुनिक शिक्षा जैसे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी विषयों पर विशेष ध्यान देने पर जोर देने को कहा। उन्होंने मदरसा में खाली पड़ी जगह पर अधिकाधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए।


Share This News