ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 94 पीबीएम हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर 1 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीबीएम हॉस्पिटल में एक जुलाई को डॉक्टर्स डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक (ब्लड टैंपल) में ब्लड डोनेशन केंप लगाया जा रहा है। जिसमें बीकानेर की अनेक संस्थाओं की सहभागिता रहेगी।

ब्लड डोनेशन केंप में कोई भी व्यक्ति पहुंचकर ब्लड डोनेट कर सकता है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर हर साल आईएमए की ओर से ब्लड डोनेशन केंप लगता है। इस बार भी ये केंप पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा।

बीकानेर के अस्पतालों में ब्लड की आवश्यकता हर वक्त रहती हे, ऐसे में डॉक्टर्स इस महत्वपूर्ण दिन पर ब्लड डोनेट करके अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। कैंप में कोई भी व्यक्ति पहुंचकर रक्तदान कर सकता है।


आईएमए के सेक्रेट्री डॉ. हरमीत सिंह ने बताया कि इस बार कैंप से कई स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा गया है। कैंप में अपेक्स हॉस्पिटल सहयोग कर रहा है।

इसके अलावा भारत विकास परिषद् की सभी शाखाएं, रोटरी क्लब मरुधरा, रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल, एचडीएफसी बैंक, वयम क्लब, युनाइटेड प्राइवेट क्लिनिक एंड हॉस्पिटल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (उपचार), लोन चाचा और लॉयंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से सहयोग किया जा रहा है। सभी संस्थाएं अपने अपने स्तर पर रक्तादाओं को प्रेरित कर रही है।


Share This News