ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 23 15 लड़कियों का रेस्क्यू, 5 दलाल गिरफ्त में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक ही दिन में चार अड्डों पर दबिश देकर 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया और 5 दलालों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से इस धंधे में उतरे लोगों में खलबली मची है।

इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एडिशनल एसपी उमेश ओझा व डिप्टी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और गजेंद्र सिंह राव ने शहर पुलिस के प्रतापनगर व गोवर्धन विलास थाना क्षेत्रों में चार ठिकानों पर छापे मारे। प्रतापनगर एसएचओ भरत योगी, गोवर्धन विलास एसएचओ भवानी सिंह राजावत और स्पेशल टास्क फोर्स इंचार्ज देवेंद्र सिंह देवल को कार्रवाई का जिम्मा सौंपा।

प्रतापनगर के ढिकली क्षेत्र में रुद्रविहार विला से जिस्मफरोशी कर रही 3 लड़कियां निवासी दिल्ली रेस्क्यू की गई। इसी विला में छुप कर बैठे दलाल रेवाड़ी निवासी सुनील यादव और कालका दिल्ली निवासी तारक को जिस्मफरोशी कराने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा एयरपोर्ट रोड स्थित देबारी के डायमंड गेस्ट हाउस से नीमच की 2 लड़कियां और लोकल दलाल मेवाराम पटेल निवासी कराकला को गिरफ्तार किया। ओल्ड आरटीओ रोड स्थित सांवरिया गेस्ट हाउस से एमपी व दिल्ली निवासी 4 लड़कियों और दलाल महेन्द्र पटेल निवासी गिंगला को पकड़ा गया। गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बलीचा स्थित होटल सिटी प्राइड से 6 लड़कियां और दलाल अशोक कलाल निवासी गिंगला को गिरफ्तार किया गया।

राजस्थान के उदयपुर सहित अन्य जिलों की होटलों, गेस्ट हाउस, फार्म हाउस, रिसॉर्टस, मसाज पार्लर, स्पा, जिम में जिस्मफरोशी का व्यापार होता है। पूर्व में यहां एक रेव पार्टी पर छापा मारा गया था, जिसमें गुजरात निवासी 116 मर्द व 33 युवतियां पकड़ी गयी थी। बीकानेर में पिछले दिनों स्पा में युवक युवतियां पकड़े गए थे।


Share This News