ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240629 092904 मौसम को लेकर आया अपडेट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। राजस्थान के मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून ने प्रदेश के 40 फीसदी हिस्से को कवर कर लिया है। सभी जिलों में घटाएं है। इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल अनुकूल स्थितियां बनी हुई है। इसके अलावा चार से पांच दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। 

दक्षिणी व पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ और भागों में मानसून आगे बढ़ा है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहेगी। 29 जून से उत्तर-पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 2 जुलाई तक जयपुर, भरतपुर संभाग के में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

जुलाई के पहले सप्ताह में पुन: बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी तथा मूसलाधार बारिश के आसार है।


Share This News