ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 6 1 Tp न्यूज।लॉकडाउन से उधोगों पर आये संकट पर चर्चा। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज।
लॉकडाउन से उधोगों पर आये संकट पर चर्चा। आज बीकानेर जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने परिचर्चा कर लोकडाऊन के कारण उद्योगों पर आए संकट से उबारने हेतु उद्यमों के लिए मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित टास्क फ़ोर्स द्वारा पेश की गई अंतरिम रिपोर्ट में बिजली सम्बन्धी छूटों को लागू करने के लिए मांग पत्र ई मेल के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भिजवाया। इसमें माँग कि गई कि टास्क फ़ोर्स द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा बिजली के स्थाई शुल्क 3 माह दिनांक 30 6  20 तक के लिए पूर्णत: माफ़ करने,  बिजली के बिलों का निर्धारण मार्च के आधार पर करने, माह अप्रेल-मई के विद्युत बिलों में कम विद्युत खपत की पेनल्टी माफ करने, विद्युत की कम दरों का लाभ लेने के लिए लॉकडाउन अवधि में लोड फैक्टर की गणना कान्ट्रेक्ट डिमाण्ड के स्थान पर वास्तविक डिमाण्ड से करने, सोलर कैप्टिव पावर प्लांट से बिजली उत्पादन एवं उसको स्वयं के कारखाने में उपयोग करने पर वाणिज्य कर विभाग द्वारा वर्ष 2020-2021 हेतु विद्युत शुल्क छूट की अधिसूचना शीघ्र जारी किये जाए | परिचर्चा में अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव विनोद गोयल, राजाराम सारडा, अरुण झंवर, ओमप्रकाश मोदी, शिवरतन पुरोहित, श्रीधर शर्मा, अशोक गहलोत, किशन मूंधड़ा, हनुमान झंवर व कन्हैयालाल सेठिया आदि उपस्थित हुए |


Share This News