ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240528 WA0239 पीबीएम: ट्रॉमा सेंटर में सेंट्रल कूलिंग सिस्टम प्रारंभ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भयावह गर्मी में  पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में सेंट्रल कूलिंग सिस्टम प्रारंभ हो गया है । ट्रॉमा रिलीफ सोसायटी के सौजन्य से इस कार्य से मरीजों को भीषण गर्मी से राहत मिली है ।

सेंटर निदेशक डॉ बी एल खजोटिया ने बताया कि पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के सेंट्रल कूलिंग सिस्टम काफी समय से खराब पड़े थे। भयावह गर्मी को देखते ट्रॉमा रिलीफ सोसायटी से सेंट्रल कूलिंग सिस्टम को तत्काल मरम्मत करवाने हेतु आग्रह किया गया। डॉ खजोटिया ने बताया कि पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड की छत पर स्थापित सेंट्रल कूलिंग सिस्टम दुरुस्त कर दिया गया है । जिससे पूरा वार्ड ठंडा रहता है । डॉ खजोटिया ने बताया कि उन्होंने छत पर स्थापित इस कूलिंग सिस्टम का निरीक्षण कर लिया है ।

डॉ खजोटिया ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर आपातकालीन इकाई की सेंट्रल कूलिंग सिस्टम की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है जो गुरुवार तक प्रारंभ होने की संभावना है। 

                                   

                             


Share This News