Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में शनिवार को नाल थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि नंदू महाराज की होटल के पीछे रोही में अज्ञात का शव मिला। शव को पुलिस ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।  मृतक की उम्र करीब 30- 40 साल है। गौरतलब है कि बीकानेर में पिछले कई दिनों में आत्महत्या के साथ शव मिलने के मामलों में इजाफा हुआ है।