ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240503 183139 पुलिस थाने के गेट पर महिलाओं ने जड़ा ताला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट राजस्थान। उदयपुर शहर से 15 किलोमीटर दूर स्थित नाई पुलिस थाने के स्टाफ को बाहर निकाल ग्रामीण महिलाओं ने ताला लगा दिया। थाने के चैनल गेट पर नाई गांव की महिलाओं ने ताला लगाकर चाभी अपने कब्जे में ले ली। बीती रात 9 बजे नाई गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों सहित करीब तीन सौ लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन से बात नहीं बनने पर तालाबंदी का निर्णय लिया गया। 

ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो माह में नाई गांव में कई चोरियां हो चुकीं हैं। नकारा पुलिस प्रशासन चोरी की एक भी वारदात का पर्दाफाश नहीं कर पाया। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। महिलाओं का आक्रोश को देखते हुए एसपी को फोन पर सूचना दी। नाई थानाधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र कार्रवाई कर चोर गिरोह को धर दबोचेंगे।


Share This News