Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना इलाके में तोलियासर भेरूजी की गली में स्थित पृथ्वी मार्केट में कपड़े की दुकान में आग लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा हैं। भभक चुकी आग की सूचना के बाद कोटगेट थानां पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन सेवा को बुलाया। तंग गली में मार्केट होने के कारण आग बुझाने में मुश्किल हुई। बीकानेर में बहुत समय के अंतराल में तीसरी बार आग लगी है।