ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240502 WA0197 बिना सूचना अनुपस्थित चिकित्सक को कारण बताओं नोटिस जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। टीकाकरण शिविर निरीक्षण करने सेरूणा पहुंचे अधिकारी । प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाले मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस यानी कि एमसीएचएन दिवस का निरीक्षण करने जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी तथा कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे। यूएनडीपी के योगेश शर्मा सहित उन्होंने सेरूणा तथा गुसाईंसर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित टीकाकरण शिविरों तथा कोल्ड चैन प्रबंधन का अवलोकन किया। साथ ही दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। शेरुणा अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ प्रतिभा चंदन बिना सूचना मुख्यालय पर अनुपस्थित मिली। अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। यहां एक दिन पूर्व ही हुए प्रसव के बावजूद एक प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया था जबकि जननी शिशु सुरक्षा योजना के अंतर्गत सामान्य प्रसव होने पर प्रसूता को कम से कम 48 घंटे अस्पताल में रखना जरूरी होता है। पड़ताल करने पर चिकित्सक द्वारा ओपीडी में अनियमित रहना तथा मुख्यालय पर निवास न करना पाया गया। डॉ गुप्ता ने बताया कि कार्य के प्रति लापरवाही को लेकर डॉ प्रतिभा चंदन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है जिसका संतोषजनक प्रत्युत्तर न देने पर प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Share This News