ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20240427 174320 बाड़मेर -निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी धरने पर Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जैसलमेर। लोकप्रिय नेता व राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी धरने पर बैठे है। भाटी समर्थकों के साथ मारपीट और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

आज सुबह उन्होंने एक ट्वीट (एक्स) किया था। इसमें एसपी ऑफिस (बालोतरा) का घेराव करने की चेतावनी दी थी। दूसरी तरफ हजारों की संख्या में पहुंचे भाटी समर्थकों को देखकर पुलिस की टेंशन बढ़ गई है।सुरक्षा को लेकर जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

बायतु पुलिस ने शुक्रवार को मतदान के दिन कई भाटी समर्थकों को गिरफ्तार किया था। जिससे निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी स​हित उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। इससे पहले आज सुबह करीब 11 बजे निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी ने बालोतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी थी। प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक और निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी अपने हजारों समर्थकों के साथ एसपी दफ्तर के बाहर बैठे हुए है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

समर्थकों को अवैध तरीके से पुलिस हिरासत में रखने के कारण भाटी काफी नाराज है। उनके बालोतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव का ऐलान करने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। भाटी के ऐलान के बाद बालोतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय छावनी में तब्दील हो गया। जिलेभर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया।


Share This News