ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20240423 WA0295 विधायक व्यास ने बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने मंगलवार को बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी तथा केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी के पक्ष में डोर टू डोर संपर्क किया। इस दौरान पुष्करणा ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई पहचान दिलाई है। आने वाला समय भारत का है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए आने वाले पांच साल बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस कालखंड में भाजपा द्वारा अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे। कांग्रेस की विजनलेस नीतियों से आमजन आहत है। आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उल्लेखनीय की विधायक व्यास गत दो दिनों से जैसलमेर बाड़मेर क्षेत्र में हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में लगातार संपर्क करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभा रहे हैं।


कार्यकर्म मे भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम सयोजक जे पी व्यास, मुकेश पुरोहित,, पूनम सोढा,मनीष  पुरोहित,बाड़मेर पुष्करणा समाज के अध्यक्ष श्रवण छंगानी, रमन लाल पुरोहित, शशि कांत मतड, प्रेम लता आदि प्रमुख कार्यकार्य साथ थे।


Share This News