IMG 20231123 090506 51 बारिश व आंधी का अलर्ट फिर जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 16 अप्रेल से मौसम साफ रहेगा। इसके बाद, प्रदेश में 18-19 अप्रेल को एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

बीकानेर में सबसे अधिक 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। संगरिया में तीन और चूरू में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। कोटा में शाम को तेज हवा संग बूंदाबांदी तो बूंदी में झमाझम बारिश हुई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आंधी-बारिश के बीच जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को जिलों में छह डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जैसलमेर में 6.6, बाड़मेर 5.8, जोधपुर में 3.5, अलवर में 3.8, फतेहपुर, संगरिया, सीकर, पिलानी में 2 और जयपुर में 1.7 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। आने वाले दिनों में फिर मौसम पलटेगा। इसके बाद गर्मी का सितम शुरू होगा।


Share This News