Thar पोस्ट, न्यूज। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस ने बिहार, बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने किस नेता को कहां से टिकट दिया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के लिए कुल 5 लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आंध्र कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी को कडप्पा लोकसभा सीट से और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम एम पल्लम राजू को काकीनाड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कुरनूल से रामपुल्लइया यादव, बापटला से जेडी सलीम और राजामुंदरी सीट से रूद्र राजू को टिकट दिया है।कांग्रेस पार्टी ने नई लिस्ट में बिहार की तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा को टिकट दिया गया है।महागठबंधन में कांग्रेस को बिहार की 9 लोकसभा सीटें मिली हैं। राजद 26 और लेफ्ट पार्टियां 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन कुल 7 चरणों में पूरा करवाया जाएगा। देश की 543 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे