ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20240331 WA0201 scaled बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम ने आज यहां किया जनसंपर्क Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने दूसरे दिन शहरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुए अनेक समाज के प्रबुद्वजनों से मुलाकात कर उनके साथ बैठक की। मेघवाल का पंजाबी समाज, कुम्हार समाज, गाडिया-लुहार समाज, पारीक चौक, पीपा क्षत्रिय समाज की ओर से सम्मान किया गया। तो वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, युवा सम्मेलन, आई व सोशल मीडिया मीट, हार्टफुलनेस संस्थान तथा जीतो दौड़ कार्यक्रमों में भी शिरकत की। जयपुर रोड स्थित चर्च में ईस्टर स्नेह मिलन समारोह में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेकर ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों से स्नेहशील भेंट की। इस मौके पर अपने संबोधन में मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत में एक नये युग की शुरूआत हुई है। जहां न केवल भारत की वैश्विक शक्ति बढ़ी है। बल्कि जनता को भी अनेक योजनाओं का लाभ मिला है। रोजगार व कौशल, उर्जा उत्पादन, कृषक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए है। तो युवाओं का भविष्य सुरक्षित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार ने अनेक ठोस कदम उठाएं है। मेघवाल ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, अध्यक्ष विजय आचार्य, लोकसभा संयोजक डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, गोपाल गहलोत, ओढ़ समाज के राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष डॉ वैकटेंश मोर्या, रवि गहलोत, ज्योति दहिया,वरूण गोदारा, शुभम स्वामी,आदित्य, गोपाल ओझा, महादेव जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने स्वागत किया।


Share This News