ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20240329 WA0199 scaled बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का खाजूवाला में जनसंपर्क Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का खाजूवाला क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान 2 केडब्लूएम कालूवाला,20 बीडी,14 बीडी,5,8 और 17,25 केवाईडी क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दस सालों में देश ने हर क्षेत्र में विश्व में अपना परचम फहराया है। जो वादे आमजन से केन्द्र सरकार ने किये उसे पूरा किया है। बात चाहे धारा 370 की हो या राम मंदिर निर्माण की। चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर पीओके को भारत का हिस्सा बनाने की। भाजपा की मजबूत सरकार ने अटल इरादे रखते हुए निर्णायक निर्णय लेकर गौरव बढाया है। भाजपा प्रत्याशी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है। न तो उसका कोई नेता है और न ही कोई नीति। खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा संवैधानिक संस्थाओं को भ्रमित करता है। वो क्या संसदीय क्षेत्र की जनता भला करेगा।


इन्होंने किया स्वागत जनसंपर्क के दौरान भंवरलाल पंडित, मदनलाल, रमेश कुमार, देवीसिंह शेखावत, सवाईसिंह, राजेन्द्र हंस, मनमोहन सिंह, महेश मूंड, शंकरलाल पारीक, धर्मपाल, गुमानसिंह, पप्पू सिंह, वेदप्रकाश, थान सिंह भाटी, धर्मपाल नायक, दीनदयाल, राजेन्द्र बेनीवाल, महेन्द्र, राजाराम, आदराम, ताराचंद, कालूराम, गंगाराम, जसपाल, बद्री सिंह, बद्री प्रसाद, महचावराम, मोतीसिंह ने मेघवाल का स्वागत किया।


Share This News