ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220726 123123 18 प्रेम विवाह करने के बाद पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, जान बचाओ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर पुलिस प्रशासन से एक प्रेमी जोड़े ने जान बचाने की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार चुरू तारानगर के देवगढ़ निवासी पूजा ने बस में सफर के दौरान एक लडक़े को देखा और उसको अपना दिल दे बैठी। अगले पांच माह में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने लव मैरिज कर ली। लव मैरिज के बाद अपनी जान बचाने के लिए प्रेमी जोड़ा इधर-उधर दौड़ता फिरता रहा। आखिरकार प्रेमी जोड़ा पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पूजा ने बताया कि उसका प्रेमी पवन कुमार सामोता (25) हनुमानगढ़ जिले के भादरा इलाके के जिगासरी बड़ी गांव का रहने वाला है। दोनों ने बताया कि उन्होंने बीकानेर में कोर्ट मैरिज कर ली है। अब पूजा के घरवाले उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पूजा ने बताया कि

पवन से उसकी मुलाकात 5 महीने पहले ही हुई थी। उस समय वह बस में कहीं जा रही थी। उसी बस में पवन भी यात्रा कर रहा था। सफर में दोनों के बीच बातचीत हुई और एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो गए। बस में मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हो गया। फिर दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगी। ये बातें कब प्यार में बदल गई कुछ पता ही नहीं चला। बकौल पूजा उसने अपने घर पर पवन के बारे में बताया लेकिन उन्होंने शादी से मना कर दिया। पूजा ने जब घर वालों को कहा कि वह कोर्ट मैरिज कर लेगी तब भी घर वालों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद दोनों ने घर से भाग जाने का फैसला लिया। बीते 14 मार्च 2024 को दोनों अपने-अपने घर से निकल गए और बीकानेर जा पहुंचे। पूजा ने बताया कि बीकानेर में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।


Share This News