ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
FB IMG 1711556758740 चुनाव : जनकल्याण योजनाओं को बंद कर, जनता के हितों पर कुठाराघात- गहलोत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी श्री गोविंदराम मेघवाल ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।।संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे श्री गोविंदराम मेघवाल के साथ वरिष्ठ नेता बुलाकी दास कल्ला, विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, वरिष्ठ नेता मंगलाराम गोदारा, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिसनाराम सियाग साथ थे।
इसके बाद नामांकन सभा स्थानीय सादुल क्लब में आहूत हुई जहा बड़ी भरी संख्या में हजारों की भीड़ में आठों विधानसभा के कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी, और आमजनता ने गोविंदराम के साथ हुंकार भरी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नामांकन सभा में कहा भाजपा इस गफलत में रहती है की डरा धमकाकर और कांग्रेस के शासन के जनकल्याण कार्यों को बंद करके वो जनता से वोट मांगना चाहती है लेकिन जनता समझदार है वो भाजपा की चाल को समझ गई है और आज की सभा इस बता का प्रमाण है की बीकानेर की लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार देहली संसद में जाएगा। गहलोत ने कहा की आज देश का माहोल खराब है और आप यकीन मानिए जनता भी भाजपा की गलत नीतियों को पहंचन गई है।

प्रभारी महासचिव श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि आने वाला वक्त बहुत अधिक खराब है ये चुनाव किसी पार्टी या प्रत्याशी का नही ये चुनाव भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बचाने का चुनाव है।

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आप लोग किस तरह का सांसद चाहते है जो पापड़ बेचना जानता हो या जो जनता की बात कों सांसद के रूप में संसद में बोलना जानता हो जनता के लिए लड़ना जानता हो, डोटासरा ने कहा जो कांग्रेस के लिए कार्य नही कर सकता अपनी छुट्टी मानना और जो कार्य करेगा उसके लिए डोटासरा और शीर्ष नेतृत्व अपना खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

गोविंदराम मेघवाल ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि आठों विधानसभा से आई ये जनता इस बात का प्रमाण है की भाजपा के शासन से जनता अब निजात चाहती है देश की विभिन्न पार्टियों ने इंडिया गठबंधन का निर्माण किया और जब से इंडिया नाम आया है तब से भाजपा की नींद उड़ गई है और आप भरोसा रखिए इस बार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया नामांकन सभा को बुलाकीदास कल्ला, सुशीला डूडी, भवर सिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल,सालेह मोहम्मद, मंगलाराम गोदारा, शिमला नायक, डॉ राजेंद्र मुंड, गिरधारी महिया, मोडाराम मेघवाल, मदन गोपाल मेघवाल, महेंद्र गहलोत, लक्ष्मण कड़वासरा, बिसनाराम सियाग, यशपाल गहलोत, गजेंद्र सिंह सांखला, जिया उर रहमान आरिफ, सरिता चौहान, गणपतराम विश्नोई, सहित बड़ी संख्या में प्रमुख कांग्रेस जनों ने संबोधित किया।संचालन मुरली गोदारा ने किया


Share This News